पिथौरागढ़
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां बादल फटने से मची भारी तबाही, कई मकान जमीदोंज, कई लोग लापता…
पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला है। पिथौरागढ़ के धारचूला में शुक्रवार रात बादल फटने से भारी तबाही की सूचना है। बताया जा रहा है कि धारचूला बाजार में पहाड़ी से बरसाती पानी के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया है। जिससे कई मकान जमीदोंज हो गए है तो कई लोग लापता बताए जा रहे है। मौके पर रेस्क्यू जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धारचूला में शुक्रवार की रात बादल फटने (Cloud burst in Pithoragarh) से भारत और नेपाल सीमा पर ज्यादा मची है। इससे नेपाल में भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। हेलीकॉप्टर से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। काली नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुँची।
बताया जा रहा है कि पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा गिरा है। इस मलबे ने काली नदी का बहाव रोक दिया है। इससे नदी झील बन गई है । भारत के खोतिला के प्रेमनगर में काली नदी में बनी झील से घर जलमग्न भी हो गए हैं। पुल भी ढह गया है। कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
