पिथौरागढ़
कवायद: मुख्यमंत्री ने दी इस जिले को हवाई सफ़र की सौगात, तैनात रहेंगे हेलीकॉप्टर…
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में मानसून और बारिश के कहर को देखते हुए सीएम धामी ने बडा फैसला लिया है। पिथौरागढ़ में प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए हेलीकॉप्टर तैनात करने का फैसला लिया है। उन्होंने तत्काल राहत कार्यों के उद्देश्य से दो माह के लिए हेलीकाप्टर तैनात करने की स्वकृति दे दी है। इसके साथ ही सीएम ने निर्देश दिए हैं कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब उनका उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य के लिए वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।
आपको बता दें कि पहाड़ पर इन दिनों बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जगह -जगह सड़के बंद है। भूस्खलन उफनाती नदियों के बीच लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका और समय पर उनकी मदद की जा सके इसे देखते हुए अब राहत कार्यों के लिए हेलीकाप्टर तैनात किए जा रहे है। जिससे आम जन को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए हेलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिए पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जब हेलीकॉप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हेलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए। परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकॉप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत न हो।
आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हेलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार रुपये की किराये की दर को मंजूरी दी है। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जिले की तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम और बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए 1.60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा यह स्वीकृति राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति के बाद दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

