पिथौरागढ़
Big Breaking: उत्तराखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला CMO के ड्राइवर का शव, मचा हड़कंप…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चंडाक रोड से 100 मीटर दूर जंगल में जिले के सीएमओ के ड्राइवर का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में सीएमओ के ड्राइवर का शव मिलने से जिलें में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चंडाक रोड पर स्थित सुलभ शौचालय से करीब 100 मीटर दूर जंगल में चीड़ के पेड़ के नीचे सीएमओ पिथौरागढ़ के ड्राइवर नरेंद्र कुमार का शव मिला है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र का दो तीन महीने पहले ही पेट का ऑपरेशन हुआ था जिस कारण वह अवकाश पर पर था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
