पिथौरागढ़
Landslide: यहां घर के ऊपर चट्टान गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गांव में मचा कोहराम…
Landslide: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से लगे नेपाल के गांव में भूसख्लन हो गया है। भूसख्लन में चट्टान एक घर के ऊपर जा गिरी। मलबे में दब कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मलबे में दबी वृद्धा को बचाव दल ने घायलावस्था में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना से गांव में कोहराम मचा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ से सटे पड़ोसी देश नेपाल के अछाम जिले के तुर्माखांद भूल गांव में पहाड़ी दरक कर एक मकान पर जा गिरी। हादसा देर रात हुआ है। रविवार की रात एक बजे के आसपास जिले के तुर्माखांद भूल गांव में भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान पहाड़ से गिरी चट्टान और मलबा अमर बिष्ट के मकान पर गिरा। मलबे में दब कर अमर बिष्ट की भाभी हरिकला बिष्ट 45 वर्ष , भाई विरेंद्र बिष्ट और भतीजा संविधान बिष्ट की मलबे में दब कर मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना में गौशाला में दबकर 7 पशुओं की भी मौत हुई।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। अमर की मां नैना बिष्ट 65 वर्ष मलबे में दबी थी। सूचना मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया था। बचाव दल ने नैना बिष्ट को मलबे से जिंदा निकाल कर अस्पताल में भर्ती किया। उन्होंने बताया कि अमर बिष्ट रविवार को किसी कार्य से गांव से बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई। मलबे में अमर बिष्ट के सात जानवरों की भी मौत हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
