पिथौरागढ़
दुःखद: युवक ने गोली से उड़ाया ग्राम प्रधान, फोर्स के साथ गांव पहुंचे एसडीएम
पिथौरागढ़: शनिवार देर रात विकासखंड बेरीनाग के बानड़ी ग्राम पंचायत माछीखेत में ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
आरोप है कि गांव के ही युवक नीरज सिंह ने अपने दादा राजेंद्र सिंह की बंदूक घर से चोरी की। शनिवार रात्रि करीब 9:30 बजे बन्दूक से गोली मार कर ग्राम प्रधान की हत्या कर दी।
वहीं इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद आरोपी गांव के मंदिर के पास शौचालय में छुप गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। नायब तहसीलदार हिमाशु जोशी ने बताया मामले में बताया जा रहा है कि बानड़ी ग्राम पंचायत माछीखेत में बीते देर रात ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी (52 वर्षीय) पुत्र स्वर्गीय जगत सिंह को गांव के ही नीरज सिंह (23) पुत्र भूपाल सिंह ने गोली मार कर हत्या कर दी। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिस दो नाली बंदूक से ग्राम प्रधान की हत्या की है, वह मृतक के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह की लाइसेंसी बंदूक है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी है।
घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। मौक़े पर राजस्व निरीक्षक थल गोबिन्द नाथ गोस्वामी, राजस्व निरीक्षक बेरीनाग पूरन गिरी गोस्वामी, पुष्कर राम सांगुड़ी, पवन चौहान, संजीव दिवेदी मौके पर मौजूद थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel
