उत्तराखंड
PM Modi Birthday: सीएम धामी ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान, चारो धाम में हुई पूजा…
PM Modi Birthday: देशभर में आज पीएम मोदी के जन्मदिन की धूम है। बीजेपी अलग अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मना रही है। उत्तराखंड में भी पीएम के जन्मदिन पर जहां चारों धामों में उनके लिए पूजा अर्चना की गई। तो वहीं हेमकुंड साहिब में विशेष अरदास हुई। सीएम धामी ने देहरादून में शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीएम मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चारों धामों (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जी) में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने के लिए प्रार्थना की।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीदों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सीएम धामी ने इस दौरान दोनों शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देवभूमि उत्तराखंड के इन लालों को मैं नमन करता हूं। उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों का हाल-चाल भी लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel