उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश के इस जिले के लोगों से पीएम मोदी किया संवाद, की ये चर्चा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर ब्लाक सभागार मेे ‘पीएम जनमन योजना’ के लाभार्थियों से बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना जनजाति लोगों के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को सशक्त बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर उन्होंने 90 प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से रामनगर के पात्र लोगों के खातों में ट्रांसफर की।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत सभी जनजाति लोगों को पक्का घर, हर घर नल से जल, गांव तक सड़क, बिजली, अच्छी शिक्षा, टेलीकाम कनेक्टिविटी के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। प्रमानमंत्री जनमन योजना के तहत रामनगर के जनजाति समुदाय हेतु 90 पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास के साथ ही 10 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत लाभान्वित किया गया।
इसके साथ ही 10 लोगों को शादी अनुदान के तहत 50-50 हजार की धनराशि दी गई। सहकारिता विभाग द्वारा 8 लोगों को स्वरोजगार के लिए 11 लाख 30 हजार की धनराशि के चैक वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 983 वृद्वावस्था पेंशन, 378 विधवा पेंशन, 71 दिव्यांग पेंशन, कृषि विभाग द्वारा 36 किसान पेंशन श्रम विभाग द्वारा 06 पुत्री विवाह के आवेदन भी भरवाए गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


