उत्तराखंड
देहरादून एयरपोर्ट पर उतरा पीएम मोदी का विमान, आगे की उड़ान में मौसम का खलल
देहरादून UT- रुद्रपुर में विजयी शंखनाद रैली को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंच गए हैं। उनका विशेष विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट में सुबह करीब सात बजकर छह मिनट पर उतरा। मौसम खराब होने के कारण उनका एमआइ-7 हेलीकॉप्टर से आगे की उड़ान नहीं भर सका। इस कारण वह मौसम खुलने का जौलीग्रांट एयरपोर्ट में ही इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी का रुद्रपुर से पहले देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरने का कार्यक्रम भी बेहद गोपनीय रखा गया। जब वह हेलीकॉप्टर से उतरे तो उस समय सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी वहां नहीं पहुंचे। तब तक मोदी कार में बैठकर एयरपोर्ट स्थित स्टेट हाउस में पहुंच गए। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने आवास से जौलीग्रांट के लिए रवाना हुए, लेकिन बीच रास्ते से ही लौट गए। बताया जा रहा है कि मौसम साफ होने पर रुद्रपुर रैली से पहले पीएम कार्बेट पार्क जाएंगे और वहां करीब दो घंटे रहेंगे। इसके बाद ही रुद्रपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
रुद्रपुर में विजयी शंखनाद रैली से पीएम उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। वह यहां सहकारिता विभाग की 3340 करोड़ रुपये की राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना का शुभारंभ करेंगे। एफसीआइ ग्राउंड (मोदी मैदान) में उनका एक घंटे का संबोधन रहेगा। ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय को प्राप्त आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराह्न लगभग डेढ़ बजे 31वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सहकारिता विभाग की 3340 करोड़ रुपये की राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वह करीब चार बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel