उत्तराखंड
उत्तराखंड में बौछारों संग शुक्रवार से प्री-मानसून की दस्तक
बौछारों संग शुक्रवार से प्री-मानसून की दस्तक हो गई है। ऐसे में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान से बरसी राहत ने मौसम का सुहावना कर दिया और भीषण गर्मी के बीच सुकून का अहसास कराया। वहीं, पवन का प्रवाह भी शीतल होने से लोगों ने चैन की सांस ली।
ताप के प्रताप से तपते मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे बिजली की खपत में भी बीते दिनों के मुकाबले कमी देखने को मिली। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और हवाओं का प्रवाह शीतल रहा।
ऐसे में गुरुवार तक जारी तपिश से लोगों को राहत मिली। हल्द्वानी क्षेत्र में सुबह 11 बजे के आसपास हल्की वर्षा हुई। दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार क्षेत्र का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के करवट लेने से तापमान में चार डिग्री का अंतर रिकार्ड किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel