उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है इस दिन…
देहरादूनः उत्तराखंड में नई सरकार का गठन हो गया है। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अब सरकार जल्द विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारियों में जुट गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है जिसके लिए शेड्यूल तैयार हो रहा है। हालांकि बीजेपी ऋतु खंडुडी को विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में तय कर चुकी है। 28 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू होने की खबरे सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्टस की माने तो गुरुवार यानि आज से नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। आज और कल नामांकन की प्रक्रिया होगी और शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करा दिया जाएगा। शासन की ओर से विधानसभा सचिवालय को विधानसभा सत्र व अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में जानकारी दे दी गई है। इसके बाद पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार 28 मार्च से शुरू हो सकता है। यह वर्ष का पहला सत्र होगा, इसलिए इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से की जाएगी। सत्र के संक्षिप्त रहने की संभावना है।
गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष के लिए अब बस एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट या लेखानुदान पारित कराने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया जाना आवश्यक है। नई सरकार का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि यह सत्र तीन या चार दिन की अवधि का ही होगा।नव निर्वाचित विधायकों की शपथ के साथ विधानसभा का विधिवत गठन हो चुका है और बुधवार को मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के साथ ही नई सरकार भी अस्तित्व में आ गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel