उत्तराखंड
उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों को दिया गया प्रमोशन, धामी सरकार ने जारी किए आदेश
शासन ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को सुपर स्केल, यानी 17 वें स्केल में पदोन्नति करने समेत समेत 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस डॉ पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16वें स्केल में पदोन्नति दी गई है। इनके लिए निसंवर्गीय पद सृजित किया गया है।
साथ ही पुलिस महानिरीक्षक पद पर 2007 बैच के आईपीएस जन्मेजय प्रभाकर, सेंथिल अबुदई और योगेंद्र रावत को नियमित और सदानंद दाते व सुनील कुमार मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर मुकेश कुमार व धीरेंद्र गुंज्याल को पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा प्रह्लाद सिंह मीणा, प्रीति प्रियदर्शनी और यशवंत सिंह को चयनमान वेतनमान पदोन्नति प्रदान की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel