उत्तराखंड
Quarantine: नहीं होंगे उत्तराखंड के CM रावत और उनके मंत्री क्वारंटाइन
Quarantine Update: मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी कैबिनेट के क्वारंटाइन होने की खबरों पर विराम लग गया है। बताया गया है कि न तो सीएम रावत और न ही उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य क्वारंटाइन किया जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्री क्वारंटाइन नहीं किए जाएंगे।कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी कैबिनेट के क्वारंटाइन होने की खबरों पर विराम लग गया है।
बताया गया है कि न तो सीएम रावत और न ही उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य क्वारंटाइन किया जाएगा। दरअसल मंत्री सतपाल महाराज ने बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में शिरकत की थी। इसके बाद वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
इसके बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट ही क्वारंटाइन कर दी जाएगी, लेकिन रविवार देर रात इन खबरों पर विराम लग गया।
मंत्री सहित 22 लोगों को मिला था कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी पूर्व विधायक अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को खुद सतपाल महाराज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी,
यही नहीं महाराज का बेटा, बहु समेत 22 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट सार्वजनिक होते ही राज्य में हड़कंप मच गया क्योंकि शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे और इस बैठक में स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल थे,
महाराज ने इसके बाद पर्यटन विभाग की बैठक में भी शिरकत की थी।
पत्नी एम्स में भर्ती
शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था। रविवार सुबह अमृता रावत को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया गया, साथ ही सतपाल महाराज समेत 42 लोगों को सैंपल लेने के बाद इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
