उत्तराखंड
Rajya Sabha Election: बीजेपी ने राज्यसभा के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को बनाया प्रत्याशी…
Rajya Sabha Election: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट राज्यसभा के सांसद बनेंगे। पार्टी ने उन्हें राज्य की खाली हो रही राज्य सभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने जा रहा है। इस खाली हो रही सीट के लिए भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होते ही भटट का राज्यसभा का सांसद बनना तय हो गया है।
उल्लेखनीय है कि संघ पृष्ठभूमि के भाजपा नेता महेंद्र भटट दो बार विधायक रह चुके हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव वो हार गए थे। उनकी संगठन क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस तरह से महेंद्र भटट भाजपा और राज्य के दूसरे नेता हैं जो विधायक और फिर राज्य सभा के सांसद बनेंगे। इससे पूर्व भगत सिंह कोश्यारी विधायक के बाद राज्यसभा के सांसद बने थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel