उत्तराखंड
तैयारी: राज्यसभा सीट के लिए जोर आजमाइश शुरू, श्याम जाजू औऱ विजय बहुगुणा का लगाया जा रहा अनुमान
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में नवंबर में राज्यसभा सीट खाली होने जा रही है। जिसको लेकर जोर आजमाइश का दौर शुरू हो गया है।
विधानसभा पूरी तरह भाजपा की होने के कारण पार्टी के कई दिग्गजों की निगाहें इस सीट पर लगी हुई हैं। जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू को इस सीट के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नम्बर भी सीट पर लग सकता है। यह तब सम्भव है
अगर पार्टी किसी स्थानीय नेता को ही राज्यसभा भेजने की रणनीति अपनाती है।
उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल तीन सीट हैं। जिसमें दो कांग्रेस और एक भाजपा के पास है। कांग्रेस से अभिनेता राज बब्बर और प्रदीप टम्टा राज्यसभा सांसद हैं, जबकि भाजपा से राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी।
राज्यसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल नवम्बर में समाप्त होने जा रहा है। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के पास तीन-चौथाई से ज्यादा बहुमत है। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 57 विधायक हैं। इस गणित के मुताबिक भाजपा आसानी से राज्यसभा चुनाव जीतने की स्थिति में है।
यही वजह है कि कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। इनमें भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम सबसे ऊपर है। केंद्रीय संगठन से जुड़े होने के नाते दावा जाजू का ज्यादा मजबूत समझा जा रहा है।
लेकिन अगर पार्टी किसी स्थानीय नेता को मौका देती है तो इस स्थिति में विजय बहुगुणा उसकी पहली पसंद हो सकते हैं। बहुगुणा कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे, तो माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें लोकसभा या राज्यसभा भेज सकती है।
ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने स्वयं वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। भाजपा ने उनके पुत्र सौरभ बहुगुणा को टिकट दिया, जो अब विधायक हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि विजय बहुगुणा को पिछले चार साल में लोकसभा या राज्यसभा जाने का मौका नहीं मिल पाया।
इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के अलावा भाजपा के हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट का नाम भी दावेदारों में शुमार किया जा रहा है। भट्ट उत्तराखंड के ही मूल निवासी हैं।
‘राज्यसभा चुनाव के लिए अभी वक्त है, लेकिन इसे लेकर मंथन का दौर प्रारंभ हो गया है। अब सब की नजर पार्टी हाईकमान पर टिकी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel