उत्तराखंड
Raksha Bandhan 2022: उत्तराखंड सरकार ने बहनों को दिया फ्री यात्रा का तोहफा, पढ़ें राखी बांधने का मुहूर्त….

Uttarakhand News: 11 अगस्त को पड़ने वाले भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार ने इस साल भी बहनों को सौगात दी है । राज्य की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हालांकि यह छूट केवल प्रदेश के भीतर रहेगी। यह सुविधा सिर्फ साधारण बसों में मिलेगी।
बताया जा रहा है कि कल उत्तराखंड रोडवेज के आदेश के बाद परिचालक टिकट मशीन से लेडीज-फ्री या लगेज बुक से टिकट बनाएंगे व किराया राशि के आगे शून्य अंकित किया जाएगा। मुफ्त यात्रा उत्तराखंड के भीतर परिवहन के लिए मान्य होगी। मुफ्त यात्रा का अलग से रिकार्ड रखा जाएगा। उत्तराखंड रोडवेज में महिलाओं को फ्री सेवा देने में जो भी खर्च आएगा, उसका वहन उत्तराखंड सरकार करेगी।
गौरतलब है कि ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार 11 अगस्त (11 August) के दिन है। लेकिन, इस दिन सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर भद्रा लग जाएगी। मान्यतानुसार इस समयकाल में राखी नहीं बांधी जाती क्योंकि भद्रा को रक्षाबंधन का शत्रु माना जाता है। लेकिन, भद्रा पाताल लोक में होगी जिसका 11 तारीख पर कुछ खासा असर नहीं पड़ेगा और शुभ कार्य बाधित नहीं होंगे।
रक्षाबंधन का शुभ मुहुर्त
ज्योतिषनुसार दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर है. यह अभिजीत मुहूर्त है. इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा. आखिरी मुहुर्त शाम 6 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट का है. इसमें अमृत काल लगेगा. इस एक घंटे 25 मिनट के मुहुर्त में भी राखी बांधी जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


