उत्तराखंड
त्यूणी महाविद्यालय में रीडिंग रूम; डीएम ने किया छात्रों का सपना साकार
जौनसार बाबर को मिला शिक्षा का मजबूत आधार त्यूणी महाविद्यालय में खुला अत्याधुनिक रीडिंग रूम
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय, त्यूणी में विद्यार्थियों के लिए एक अत्याधुनिक रीडिंग रूम की सौगात दी है। डीएम बंसल ने अपने त्यूणी दौरे के दौरान छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए रीडिंग रूम के लिए ₹4,90 लाख की राशि स्वीकृत की थी ।
पहले महाविद्यालय में रीडिंग रूम सुविधा नहीं थी और न ही सही से बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी, अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आज यहाँ पर विद्यार्थियों को शांत, स्वच्छ और तकनीकी सुविधाओं से युक्त वातावरण मिल रहा है।
प्राचार्य सतीश चंद्र सेमवाल ने कहा:
यह रीडिंग रूम हमारे महाविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। डीएम ने जिस संवेदनशीलता और तत्परता से इस कार्य को पूरा कराया, वह सराहनीय है। अब हमारे छात्र निश्चिंत होकर उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई कर सकेंगे।” वहीं विद्यार्थियों ने भी जिलाधिकारी का आभार जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
