उत्तराखंड
JOBS: भारतीय सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऑफलाइन होगा आवेदन, जानिए हर डिटेल्स…
देहरादून: भारतीय सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेना में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकली है। ये भर्ती कुक, टेलर, रेंज चौकीदार और सफाईवाला के कुद 14 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में किया जा सकेगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर है, यानी 1 मई तक आवेदन दिए गए पते पर पहुंच जाने चाहिए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सेना में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार इंडियन आर्मी, बंगाल इंजीनियर ग्रुप (BEG) सेंटर रुड़की ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोरकीपर, कुक, एमटीएस, लस्कर और वाशरमैन सहित ग्रुप B एंड C के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे है। ये आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में किया जा सकेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए एससी, एसटी ओबीसी वर्ग के लोगों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। वेतन की बात की जाए तो कुक को 19,900 रुपये सहित अन्य भत्ते व लाभ दिए जाएंगे। जबकि अन्य पदों पर 18,000 रुपये व अन्य भत्ते व लाभ लागू होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
