उत्तराखंड
Job: उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू…
उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। प्रदेश के उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को सरकार की ओर से विधानसभा सचिवालय में विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार विधान सभा सचिवालय में समूह ख एवं समूह ग के अंतर्गत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है।
Job: उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू… pic.twitter.com/50md0SXh62
— Uttarakhand Today (@UttarakhandTod3) October 2, 2021
सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 1 अक्टूबर और अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2021 रखी गई है ,जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है और लिखित परीक्षा की सूचना बाद में दी जाएगी। शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी भर्ती विज्ञप्ति में समूह ख एवं समूह ग के कुल 33 पदों पर भर्ती की जानी है जिसमें रक्षक पुरुष एवं महिला के 7 पद, वाहन चालक का एक पद, कंप्यूटर सहायक के 5 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पद, सूची कार के 1 पद, सहायक फोरमैन के 2 पद, सहायक लेखाकार के 1 पद, लेखाकार के 1 पद, व्यवस्थापक के 2 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी का एक पद, समीक्षा अधिकारी लेखा के दो पद, समीक्षा अधिकारी के 1 पद, अपर निजी सचिव के 5 पद और प्रतिवेदक के कुल 3 पदों पर भर्ती की जानी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel