उत्तराखंड
Road Accident: टिहरी में अभी-अभी दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, एक की मौत…
Road Accident: टिहरी- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। टिहरी में अभी-अभी बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां थत्यूड थाना क्षेत्र में सुवाखोली भवान नगुण मोटर मार्ग पर कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है। गाड़ी नई होने के कारण कार में नंबर प्लेट नही थी। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
Road Accident मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुवाखोली भवान नगुण मोटर मार्ग में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे के लगभग देहरादून से उत्तरकाशी जा रही कार रौतु की बेली से लगभग 4 किलोमीटर आगे अलमस की ओर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरी। जंगल के चलते रेस्क्यू में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हादसे में कार चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाहन चालक के अलावा उक्त वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।
मृतक की पहचान वाहन चालक अजय शर्मा पुत्र राम शरण शर्मा उम्र 50 वर्ष ईदगाह प्रकाश नगर देहरादून के रूप में शिनाख्त की गई है। उक्त वाहन नया होने के कारण उसमें नंबर प्लेट भी नहीं थी। मृतक को पुलिस द्वारा खाई से निकालकर 108 सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
