उत्तराखंड
जरूरी खबरः उत्तराखंड से दिल्ली सहित इन रूटों पर बस का सफर करने से पढ़ लें ये खबर,वरना झेलनी पड़ेगी मुश्किल…
देहरादून: अगर आप उत्तराखंड से दिल्ली यूपी का बस से सफर करने का प्लान बना रहें है तो ये खबर पढ़ कर ही घर से निकले। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड रोडवेज की कई बसों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसकी वजह से दिल्ली, देहरादून, यूपी सहित कई रूटों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की संख्या कम होने से यात्रियोंके सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। यात्रियों को बस का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार डिपो से करीब 55 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। ऐसे ही सभी डिपो से रोडवेज बसों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। ऐसे में दिल्ली, पंजाब के साथ ही गाजियाबाद, मेरठ और पर्वतीय रूट के उत्तरकाशी, जोशीमठ के अलावा देहरादून आदि रूटों पर परेशानी सामने आने लगी है। ऐसे में बस के लौटने या फिर दूसरे राज्य की बस आने तक यात्रियों को इंतजार के लिए बस अड्डे पर खड़ा होना पड़ रहा है।
सबसे अधिक यात्री दिल्ली रूट के हैं। यात्री लगातार पूछताछ काउंटरों पर जानकारी ले रहे हैं। मगर बसों की संख्या कम होने से दुविधा उत्पन्न हो रही है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में फोर्स और अन्य स्टाफ के लिए रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि डिपो में मौजूद सभी बसों को रूट पर भेजा जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
