उत्तराखंड
ब्रेकिंग: मौसम खराब होने चलते हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग, टला बड़ा हादसा…
श्री केदारनाथ धाम में सोमवार को खराब मौसम का असर हैली सेवाओं पर भी देखने मिला। गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम जा रहे ट्रांस भारत के एक हैली को आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि दोपहर बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने के चलते घाटी में कोहरा लग गया। गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए ट्रांस भारत का एक हैली उड़ान भर चुका था, इसी बीच मौसम बहुत खराब हो गया एवं विजिबिलिटी न के बराबर हो गई। लेकिन पायलट की सूझबूझ से गरुड़चट्टी के पास हैली को आपातकाल लैंडिंग करवाई गई।
हैली में दो पायलट समेत 5 यात्री थे, एवं सभी सुरक्षित हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलती ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
