उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग : देर रात गौरीकुंड-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दूकान के ऊपर गिरा पेड़, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत…
रुद्रप्रयाग : गौरीकुंड-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक चायपानी की दूकान पर सूखा बाँझ का पेड़ गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार प्रातः 3 बजे गौरीकुंड-केदारनाथ यात्रा मार्ग छौड़ी गदेरे के समीप पैदल मार्ग के किनारे चायपानी की दुकान करने वाले विक्रम लाल पुत्र बुद्धि लाल निवासी देवल अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग उम्र-58 वर्ष की पहाड़ी से सूखा बांज का पेड़ झोपडी/दुकान के ऊपर गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई है तथा उनका पुत्र दीपक लाल उम्र-24 वर्ष घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने मृतक का शव निकालकर मोर्चरी को भिजवा दिया है, इस दौरान मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ एवं वाईएफएम की टीमें मौजूद रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
