रुद्रप्रयाग
Big Breaking: उत्तराखंड में इस जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, गरमाई सियासत…

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सत्ताधारी भाजपा पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अमरदेई ने अविश्वास प्रस्ताव के ठीक पहले अपना इस्तीफा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को सौंपा है। जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला पंचायत के 14 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में फ्लोर टेस्ट होना था, मगर उससे पहले ही आज (शुक्रवार) जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जिलाधकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफा को लेकर डीएम शासन से इस संबंध में मार्ग निर्देशन लिया जा रहा है, जिसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई करेंगे।
बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। जनपद में कुल 18 जिला पंचायत सदस्य हैं, जिसमें 14 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ शपथ पत्र पेश किया था। जबकि चार सदस्य अध्यक्ष के समर्थन में बताए जा रहे हैं। विरोध कर रहे 14 सदस्यों में तीन सदस्य भाजपा के हैं। पंचायती नियमों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष को अपनी सीट बचाने के लिए 7 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।
बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया जिला पंचातय अध्यक्ष का इस्तीफा शासन को भेजा जायेगा। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने इस्तीफे का कारण पारिवारिक व्यस्तता एवं अस्वस्थता बताई है। अमरदेई के इस्तीफे से सियासत गरमा गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


