रुद्रप्रयाग
चलो चौमासी-केदारनाथ अभियान का आगाज, रोजगार, तीर्थाटन को बढ़ावा देना उद्देश्य
लक्ष्मण नेगी । ऊखीमठ। बेरोजगारों को रोजगार, चलो चौमासी – केदारनाथ अभियान के तहत 22 सदस्यों के दल को केदारनाथ विधायक मनोज रावत व पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने मुख्य बाजार गुप्तकाशी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दल रविवार को प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चौमासी गाँव पहुँच गया था तथा आज चौमासी-खाम-हथनी-केदारनाथ पहुंचेगा तथा मंगलवार को दल उसी पैदल मार्ग से वापस चौमासी पहुंचने पर तीन दिवसीय अभियान का समापन होगा।
दल में 16 स्थानीय साहसी युवा, 4 एसडीआरएफ तथा वन विभाग के दो कर्मचारी मौजूद हैं और दल के साथ पत्रकार भी शामिल है।
बेरोजगारों को रोजगार, चलो चौमासी से केदारनाथ दल को रवाना करते हुए केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि दल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देना है जिससे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके तथा केदार घाटी के सभी पैदल ट्रैकों को नयी पहचान मिल सके।
उन्होंने कहा कि केदार घाटी के अन्तर्गत असंख्य पैदल ट्रैक है जिन्हें विकसित करने के सामूहिक प्रयास किये जायेंगे।
मनोज रावत ने कहा कि कालीमठ घाटी के अन्तर्गत चौमासी-खाम-केदारनाथ, चौमासी-खाम-मनणी तथा मनणी-रासी पैदल ट्रैकों को प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार दिया है तथा यह क्षेत्र पर्यटन के साथ तीर्थाटन से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने कहा कि हिमालय के आंचल में बसे भूभाग में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर दल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय रोजगार को तलाशना तथा पैदल मार्गों का जायजा लेना है। दल का नेतृत्व कर रहे चौमासी के प्रधान मुलायम सिंह तिन्दोरी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पर्यटन व्यवसाय से युवाओं को जोडना है।
इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख शेलेन्द्र कोटवाल, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, बीरेन्द्र असवाल, अजयबीर भण्डारी, सभासद रविन्द्र रावत, प्रेम सिंह नेगी, क्षेपस रोमेश्वरी भटट्, बलवीर रावत, दौलत पंवार, उदय सिंह चौहान, कर्मवीर कुवर, मनीष बगवाडी, हिमाशु सेमवाल, ईश्वर खण्डूरी, महिपाल कुवर, अवतार सिंह, थानाध्यक्ष राजेन्द्र रौतेला सतेन्द्र तिन्दोरी, राय सिंह तिन्दोरी, सुरजीत तिन्दोरी, रणजीत, विपिन, अमित, भूपेंद्र सिंह कही युवा, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel