रुद्रप्रयाग
प्रेमी संग भागी नाबालिक लड़की, सोशल मीडिया पर पोस्ट की शादी की तस्वीरें…
आज के दौर में सोशल मीडिया में बहुत से शादीशुदा नाबालिक बच्चों को देखा जा सकता है। जो साथ में रील्स बना रहे होते है। बाल विवाह को तो लोगो ने ट्रेंड बना रखा है। पढ़ने लिखने कि उम्र में बच्चे शादी कर रहे हैं। जहां बच्चों को देश का भविष्य माना जाता है वहीं आज के इस युग मे वह खुद अपना भविष्य अंधकारमय बनाने में लगे हुए हैं।
कुछ ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र का जहां 19 साल के लड़के ने 13 साल की नाबालिग लड़की को भगाकर शादी कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की कक्षा 9 में पढ़ती थी। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते इतना बड़ा कदम उठाया गया।
बता दें कि इनके परिवार में किसी को भी इस बारे में खबर नहीं थी। इन्हें पता तब चला जब लड़के ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके तुरंत बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस में लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस नाबालिग लड़की को वापस ले आई है और साथ ही आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। और कोर्ट के दिए गए आदेश के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

