रुद्रप्रयाग
शाबाश: पहाड़ की बेटी रीना ने बढ़ाया प्रदेश का मान, DRDO में बनी वैज्ञानिक, पिता हैं ड्राइवर
रुद्रप्रयाग: पहाड़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जनपद सहित पूरे प्रदेश वासियों को गौरवान्वित किया है। एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखने वाली रीना का सेलेक्शन DRDO में हो गया है।
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में उनका चयन राजपत्रित अधिकारी के रूप में हुआ है। वो बंगलुरू में सेवाएं देंगी।
रीना अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पीड़ा-खैरपाणी गांव की रहने वाली हैं। वो बिल्कुल साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता ड्राइवर हैं। जबकि रीना की मां गृहणी हैं।
बेहद साधारण परिवार की होनहार बेटी रीना ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई गांव से ही पूरी की। रीना ने माई गोविंद गिरी विद्या मंदिर से हाईस्कूल और जीजीआईसी रुद्रप्रयाग से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।
रीना ने हाईस्कूल ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 20वां जबकि इंटरमीडिएट में 10वां स्थान हासिल किया। उसके बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। पिछले 2 वर्षों से रीना पौड़ी गढ़वाल में सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
इसबीच उनका चयन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) बेंगलुरू में वैज्ञानिक (बी) राजपत्रित अधिकारी के पद पर हुआ है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिए देश की अग्रणी संस्था है। जो भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक आनुशांगिक ईकाई के रूप में काम करता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

