रुद्रप्रयाग
Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपचुनाव में BJP ने मारी बाजी, ये बनी अध्यक्ष…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में आज रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपचुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने बाजी मारी है। भाजपा प्रत्याशी अमरदेई शाह दोबारा रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई है। उनकी जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग के उप चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। मतदान में दोनों प्रत्याशियों सहित सभी 18 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। मतदान के बाद मतगणना के साथ ही परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी अमरदेई शाह दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उन्हें कुल 11 मत मिले, जबकि विपक्षी प्रत्याशी को 6 मत मिले है।
बताया जा रहा है कि एक सदस्य ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। निर्वाचित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला और एक दूसरे को बधाई दी। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर 14 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। मामले में जिला न्यायाधीश ने दो जुलाई को फ्लोर टेस्ट की तिथि तय की थी लेकिन उससे पहले ही शाह ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel