रुद्रप्रयाग
चेतावनी: गेस्ट टीचरों की आंदोलन की चेतावनी, अविलंब नियुक्ति पत्र जारी करने का है मसला
रुद्रप्रयाग। गेस्ट टीचरों की काउंसलिंग के बाद मामला गरमाने लगा है। जनपद रुद्रप्रयाग में प्रभावित एवं 2015 के छूटे हुये एलटी और प्रवक्ता अतिथि शिक्षकों की काउंसलिंग संपन्न हुई। प्रभावित हुए अधिकांश शिक्षकों का समायोजन जनपद में रिक्त चल रहे पदों के सापेक्ष हुआ।
अतिथि शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग कार्यकारिणी ने माँग की है कि काउंसलिंग के बाद तुरंत ही नियुक्ति पत्र जारी किए जायें। जिससे सभी शिक्षक अपना शैक्षणिक कार्य तत्काल शुरू कर सकें और छात्र भी अपना पठन पाठन सुचारू रूप से समय रहते पूरा कर सकें।
संघ के पदाधिकारी जखोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन जोशी, पूर्व महामंत्री कविंद्र कैंतुरा, प्रमेन्द्र रावत, वासुदेव भट्ट, विनय जगवाण, चैन सिंह पँवार, आशीष जोशी, बीर सिंह पडियार, प्रवीन कंडारी, रेवती बुटोला और ममता गोस्वामी आदि ने बताया कि कार्यकारिणी के अनुसार लॉकडाउन के पश्चात प्रदेश के अधिकांश जनपदों में छूटे हुए अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी हुए काफी समय बीत चुका है।
लेकिन रुद्रप्रयाग जनपद में काउंसलिंग की तिथि को अकारण ही विलंब किया गया जिससे जनपद के अतिथि शिक्षकों को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी क्षति हुई है। संघ ने माँग की है कि जनपद के अतिथि शिक्षकों एवं छात्र हित को प्राथमिकता देते हुए अविलंब नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं अन्यथा की स्थिति में संघ आंदोलन हेतु बाध्य होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
