उत्तराखंड
दुःखद: दोस्तों संग मसूरी घूमने आया था युवक, दर्दनाक हादसे ने लील ली ज़िंदगी, मचा कोहराम…
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां केंपटी फॉल में एक पर्यटक केंपटी फॉल में नहाते समय पैर फिसलने कर डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक दोस्तों संग बुलन्दशहर से घूमने आया था। यहां मौज मस्ती करते हुए उसका पैर फिसल गया। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल रेस्क्यू कर युवक के शव को बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के 7 दोस्त मसूरी घूमने आए थे। वह सुबह मसूरी से केंपटी फॉल घूमने गए। इस दौरान मुख्य केंपटी फॉल के नीचे वाले फॉल पर सातों दोस्त नाह रहे थे कि अचानक एक दोस्त का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने काफी कोशिश करने के बाद भी अपने दोस्त को नहीं बचा पाए। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel