उत्तराखंड
Sarkari Naukari:10वीं पास वालों के लिए यहां निकली भर्ती, 60 हजार से ज्यादा है सैलरी, ऐसे करें आवेदन…
Sarkari Naukari: इंडिया पोस्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर कई वैकेंसी की घोषणा की है. इसके लिए www.indiapost.gov.in पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस सरकारी नौकरी के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं. सबसे खास बात है कि 10वीं पास योग्य उम्मीदवार भी इंडिया पोस्ट वैकेंसी 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. ये सभी वैकेंसी कर्नाटक क्षेत्र के लिए हैं. इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 27 स्टाफ कार ड्राइवर वैकेंसी को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है.
इंडिया पोस्ट भर्ती अभियान 2024 के जरिए कुल 27 स्टाफ कार ड्राइवर वैकेंसी को भरा जाएगापोस्ट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही आवेदक की उम्र 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए. इसमें एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी को 3 साल तक की छूट मिलेगी. सरकारी कर्मचारी 40 साल की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं (केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान में रखना होगा). एक्स सर्विसमैन को आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी. एससी या एसटी वर्ग से हैं तो 8 साल और ओबीसी वालों को 6 साल की छूट मिलेगी.
इंडिया पोस्ट में ड्राइवर के पद पर चयनित योग्य उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर हर महीने 19,900 से लेकर 63,200 रुपये तक दिए जाएंगे. यह सैलरी 7वें वेतन आयोग के पे लेवल 2 के हिसाब से दी जाएगी. इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी. आवेदक को थ्योरी टेस्ट/ ड्राइविंग टेस्ट और मोटर मैकेनिज्म टेस्ट देने होंगे. ड्राइविंग टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही इन 27 पदों पर सरकारी नौकरी दी जाएगी. चयनित अभ्यर्थी के लिए 2 साल का प्रोबेशन पीरियड तय किया गया है.
इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करके इस पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए भेजना होगा- “प्रबंधक, मेल मोटर सेवा, बेंगलुरु- 560001”. अन्य जानकारी के लिए www.indiapost.gov.in पर जारी किया गया ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel