उत्तराखंड
वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह मंजिला का हार्ट अटैक पड़ने से निधन…
वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह मंजिला का सोमवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। सोमवार की सुबह रायपुर स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की कवरेज कर रहे कैमरामैन मंजुल माजिला को दिल का दौरा पड़ा। तत्काल उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। बाद में अस्पताल में पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
48 वर्षीय मंजुल अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए। मंजुल ने सहारा टीवी में लंबे समय तक काम किया। इसके अलावा इंडिया लाइव में भी सेवाएं दी। इन दिनों मंजुल राष्ट्रीय खेलों की कवरेज कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel