उत्तराखंड
बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, पाला बढ़ायेगा मुसीबत…
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा जिससे पारा सामान्य से कम हो सकता है। रात के समय पाला ठिठुरन बढ़ा रहा है, जबकि दिन के समय चटक धूप खिलने से राहत मिल रही है। उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड होने लगी है। 2 दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आई है । मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून
सहित कहीं कहीं आंशिक बादल छाने की संभावना है, जबकि रात के समय पाला पड़ने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
