उत्तराखंड
ब्रेकिंग: पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल को साजिशन फंसाने वाले के खिलाफ तहरीर
UT- वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल को झूठे मुकदमे में फंसाने का मुख्य आरोपी नीरज राजपूत के बारे में आज एक बड़ा खुलासा तब हुआ, जब हरबर्टपुर विकासनगर के अजय पंवार पुत्र गढ़वीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को एक तहरीर दी।
इस तहरीर में नीरज राजपूत के साथ-साथ सचिवालय के समीक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह कराकोटी का भी नाम सामने आया है।
अजय पंवार द्वारा दी गई इस तहरीर में नीरज राजपूत द्वारा पांच लाख रुपए का ठेका दिलाने, एक लाख 28 हजार रुपए दलाली मांगना, नीरज राजपूत का सचिवालय का समीक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह कराकोटी से मुलाकात करवाना सहित तमाम बातों का जिक्र किया गया है।
जो नीरज राजपूत अपने आपको राज्य मंत्री बताकर लोगों से पैसे ऐंठने का काम सरेआम कर रहा हो, ऐसे आदमी की झूठी तहरीर पर पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल को गिरफ्तार करवाना साबित करता है कि सेमवाल को घेरने के लिए साजिश बड़े स्तर पर हुई है।
अजय पंवार की इस तहरीर में अजय पंवार ने स्वयं की सुरक्षा की भी अपील की है। देखना है कि निर्दोष पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल को गिरफ्तार करने वाली उत्तराखंड की पुलिस नीरज राजपूत के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है?
अजय पंवार द्वारा दी गई इस तहरीर से सेमवाल के खिलाफ किए गए षडयंत्र का भी खुलासा हो गया है कि जिस व्यक्ति ने सेमवाल पर गंभीर धाराएं लगाने का काम किया है, वह भारत के कानून का कितना सम्मान करता होगा?
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel