उत्तराखंड
जरूरी खबरः गढ़वाल-कुमाऊं के बीच यात्रा करने वालों को झटका, बंद हुई ये हेली सेवा…
हल्द्वानी: गढ़वाल-कुमाऊं के बीच यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। पवन हंस लिमिटेड प्रबंधन ने हवाई यात्रा करने वालों को बड़ा झटका दिया है। देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ संचालित होने वाली हवाई सेवाएं बंद कर दी गई है। ये सेवाएं चारधाम यात्रा के चलते बंद की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब यात्रियों को देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ संचालित होने वाली हवाई सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। पवन हंस लिमिटेड प्रबंधन ने सात जून से सेवा को बंद कर दिया है। यात्रा को बंद करने के पीछे कारण केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर की अतिरिक्त जरूरत बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि केदारनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद फिर से देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। केदारनाथ मार्ग पर हेली सेवा की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने सेवा को कुछ वक्त के लिए बंद किया है।फिलहाल गौचर मार्ग पर हेलीकॉप्टर का संचालन हो रहा है।
आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेलीसेवा को शुरू किया गया था। पिथौरागढ़ से सेवा शुरू होती थी और देहरादून तक यात्रियों को लाभ मिलता था। पवन हंस कंपनी का 6 सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं दे रहा था।
ये हेलीकॉप्टर देहरादून से सुबह 9 बजे उड़ान भरकर पंतनगर-हल्द्वानी पिथौरागढ़ पहुंचता था। इसके लिए कंपनी पवन हंस लिमिटेड द्वारा देहरादून से हल्द्वानी के बीच किराया 5683 रुपये तथा पंतनगर से पिथौरागढ़ का किराया 4625 रुपये निर्धारित किया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel