उत्तराखंड
उत्तराखंड के लोगों को लाने के लिए 10 मई से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,देखिए लिस्ट
उत्तराखंड से बाहर के राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। लॉकडाउन दूसरे राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को वापस उत्तराखंड लाने के लिए 10 मई से स्पेशल ट्रेन चलेंगे।
बताया जा रहा है कि पहले चरण में स्पेशल ट्रेनों से करीब 7200 प्रवासियों को उत्तराखंड लाने की योजना तैयार कर चुकी है है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने हरियाणा से 8000 से ज्यादा प्रवासियों को वापस उत्तराखंड लाने के लिए ऑपरेशन गुरुग्राम तेज कर दिया है।
रविवार से महाराष्ट्र गुजरात केरल और तेलंगाना में फंसे प्रवासियों को उत्तराखंड लाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेज दिया है।
10 मई को केरल और त्रिवेंद्रम से करीब 1857 प्रवासियों को हरिद्वार लाया जाएगा।
10 मई को ही अहमदाबाद से 3024 प्रवासियों को हरिद्वार लाया जाएगा।
10 मई को ही गुजरात के सूरत से 4055 प्रवासियों को हरिद्वार लाया जाएगा।
10 मई को महाराष्ट्र के पुणे से 3025 प्रवासियों को काठगोदाम लाया जाएगा।
13 मई को हैदराबाद और तेलंगाना से 2237 प्रवासियों को हरिद्वार लाया जाएगा।
सीएम त्रिवेंद्र का कहना है कि सभी प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि इस बीच सभी को स्कैनिंग और मेडिकल परीक्षण से जरूर गुजरना होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel