उत्तराखंड
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने किया फुटबाल मैदान का लोकार्पण…
प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्टस काम्लैक्स स्टेडियम गौलापार में पूर्व निर्मित क्रिकेट मैदान में फुटबाल मैदान के निर्माण लागत 288.06 लाख तथा अन्तर्राष्ट्रीय हल्द्वानी स्पोर्टस काम्पलैक्स स्टेडियम के निर्माण लागत 1510.93 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण किया।
38वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से न सिर्फ उत्तराखण्ड मेें खेलों को बढावा मिलेगा बल्कि देशभर में प्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर बताते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश के खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मशाल और एंथम भी उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हैं। शुभंकर मौली, सदानीरा गंगा और ब्रह्म कमल जैसे प्रतीकों को शामिल कर इस आयोजन को राज्य के लिए और भी खास बनाया गया है।
मंत्री श्रीमती आर्या ने कहा 38वे राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी के मध्य होने जा रहे है। उन्होने हल्द्वानी में कुल सात खेल होंगे जिसमें खो-खो, स्वीमिंग, फेंसिग, फुटबाल, ताइक्वांडो, माडर्न पेटाथलॉन तथा टाइथलॉन मुख्य खेल हैं।
उन्होंने कहा खिलाडियों को फुटबाल एवं स्पोटर्स कालेज की काफी आवश्यकता थी जिसका आज लोकार्पण कर खिलाडियों को समर्पित किया गया जिससे हमारे खिलाडियों को अच्छे संसाधन उपलब्ध होंगे और वे खेल मेें एक नई ऊंचाईयो की ओर कदम रखेंगे।
उन्होंने कहा यह एक ऐतिहासिक कदम प्रदेश के लिए है। प्रदेश सभी जनपदों में लगभग खेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा 38वेें नेशनल गेम में हमें प्रथम पांच के अलावा प्रथम आना होगा इसी लक्ष्य से कार्य करना होगा। हमें पूरे जूनन के साथ इस कार्य को करना होगा। उन्होंने कहा इससे प्रोत्साहित होकर हमारे आने वाले खिलाडियों को एक अच्छी शुरूआत मिलेगी।
कार्यक्रम में मुकेश बेलवाल, पान सिंह मेवाडी, बालम सिंह बिष्ट,संजय जैडा के साथ ही उपनिदेशक खेल राशिका सिद्विकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी के साथ ही खिलाडी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel