उत्तराखंड
फैसला: राज्य में दो दिन हो सकता है पूरा लॉक डाउन, लगातार कोरोना विस्फोट से लिया जा सकता है फैसला..
देहरादून। राज्य में लगातार कुछ दिन से कोरोना के मामलों में हुई बढ़ोतरी से सरकार की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। ऐसे में प्रदेश में शनिवार औऱ रविवार को पूर्ण तालाबंदी पर सरकार निर्णय ले सकती है। यही नही राज्य की सभी सीमा भी सील करने के भी आदेश निकल सकते हैं।
पिछले कुछ दिनों से उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव और सचिव स्वास्थ्य के साथ विचार विमर्श किया।
उन्होंने अधिकारियों को ताजा हालातों को देखते हुए पूरी गहनता से विचार करते कर आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि जरूरी समझे जाने पर राज्य की सीमाएं सील करने और पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन करने पर भी गंभीरता से विचार किया जाए।
इसके अलावा जिन लोगों की होटलों में बुकिंग है केवल उन्हें ही कुछ शर्तों के साथ आने की छूट दी जाए। साथ ही जरूरी कार्य से उत्तराखंड आ रहे लोगों को भी आने की इजाजत मिले।
सीएम कर रहे लगातार सजग
आपको बता दें मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल से लेकर अधिकारियों की मेहनत से कोरोना को प्रदेश में निम्मन स्तर पर लाया गया। जिसका देश विदेशों में भी खूब नाम हुआ है।
वंही अचानक से मामलों में बढ़ोतरी होने पर सरकार की प्रदेश के लिए चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री बरसात में कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर लोगों को लगातार सजग कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया था कि बरसात में नमी बढ़ने के कारण कोविड-19 वायरस के हवा में फैलने की संभावना बढ़ जाती है।
इसलिए वे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के साथ सभी नियमों का पालन करने की लगातार अपील कर रहे हैं।
- हालात बन रहे चुनौतीपूर्ण
उत्तराखंड राज्य के लिए हालात चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। अनलॉक-2 में यह उम्मीद की जा रही है कि राज्य की सीमाएं बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए खोली जाए। - धीरे-धीरे राज्य के भीतर के हालात सामान्य हो रहे हैं। ऐसे हालातों में अचानक कोरोना संक्रमितों के मामलों में वृद्धि से स्थिति कठिन और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel