उत्तराखंड
उत्तराखंड में बाहरी लोगों के फर्जी तरीके से कागजात बनाने पर सख्ती, सीएम धामी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

देहरादून: तहसील दिवस के अवसर पर प्रदेशभर की सभी तहसीलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया। इस दौरान सीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना साथ ही अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए वहीं, सीएम धामी अधिकारियों से निर्देश दिए कि जो लोग गलत तरीके से फर्जी कागजात बनवा रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है सरकार का लक्ष्य है कि हर शिकायत का तय समय में निस्तारण हो।
सीएम पुष्कर धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस पर आमजन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो ताकि, लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय, शासन तक न जाना पड़े। उन्होंने कहा सभी ने मिलकर तहसील दिवस को सौ फीसदी प्रभावी बनाना है उन्होंने कहा शिकायतों का त्वरित समाधान के साथ ही अन्य शिकायतों का नियमित फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि, किसी भी स्तर पर समस्या न रहे उन्होंने कहा सभी अधिकारी तहसील दिवस को गंभीरता से लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


