उत्तराखंड
केदारनाथ में बनाई जा रही हैं ऐसी रील्स और वीडियो, धार्मिक भावनाओं को पहुंच रही ठेस, समिति से पुलिस को लिखा पत्र
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मंदिर समिति ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह केदारनाथ धाम मंदिर में आकर यूट्यूब वीडियो और रील्स बनाने वालों पर कार्रवाई करे। हाल ही में ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जहां यूट्यूबर मंदिर के सामने ऐसे वीडियो शूट कर रहे हैं। हाल ही में एक महिला यूट्यूबर का वह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड को मंदिर के सामने प्रपोज कर रही हैं।
चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने मोटो ब्लागर विशाखा के केदारनाथ धाम में अपने प्रेमी को प्रपोज करने के वायरल वीडियो को आधार बनाया है।
अपने लेटर में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने लिखा है, श्री केदारनाथ मंदिर परिक्षेत्र में कुछ यूट्यूबर इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर धार्मिक भावनाओं के विपरीत यूट्यूब शॉट, वीडियो और इंस्टाग्राम रील बना रहे हैं। इससे यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों के साथ देश-विदेश में रहने वाले हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इस बारे में उनकी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

Subscribe Our channel