उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में इस निलंबित अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, अब ये आदेश हुआ जारी, देखें…
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने निलंबित मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस सरकारी आवास खाली करने के लिए जारी किया गया है। ये आदेश आयुर्वेद विवि के प्रभारी कुलसचिव ने जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 8 जुलाई को निदेशालय कोषागार पेंशन एवं हकदारी से आयुर्वेद विवि के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को निलंबित किया गया था। अब इन्हें सात दिन के अंदर सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है।
जारी आदेश में लिखा है कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में आवंटित आवास को पत्र निर्गत होने की तिथि से 01 सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से आवास खाली करते हुये एवं आवास में उपलब्ध विश्वविद्यालय की समस्त सामग्रियों एवं उपकरण यथा- कम्प्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर, साज-सज्जा की सामग्री इत्यादि को स्टोर अनुभाग को लिखित रूप से सूचीबद्ध कर उपलब्ध कराते हुये सूचना अधोहस्ताक्षरी को अवगत करना सुनिष्चित करें।
गौरतलब है कि मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को ट्रांसफर के बावजूद भी आयुर्वेद विवि में जमे रहने और भुगतान सम्बन्धी चेक काटने पर सीएम धामी के आदेश ओर अमित जैन को निलंबित कर दिया गया था।
देखें आदेश
BREAKING: उत्तराखंड में इस निलंबित अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, अब ये आदेश हुआ जारी, देखें… pic.twitter.com/ZruN0Jhpte
— uttarakhand news (@SKhanbrain) August 19, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel