उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में नवीं से 12वीं कक्षा तक बदलेगा पाठ्यक्रम, जानिए क्या कुछ होगा खास…
देहरादूनः उत्तराखंड में जल्द ही अब नवीं कक्षा से 12 वीं कक्षा तक पाठ्यक्रम में बदलाव होने वाला है। राज्य के 50 फीसदी सरकारी माध्यमिक स्कूलों में रोजगार की पढ़ाई भी कराई जाएगी। स्कूली छात्र अपनी पसंद के किसी ट्रेड में तकनीकी रूप से दक्ष हो सकेंगे। स्कूली पढाई के साथ ही राज्य में ऑटोमोबाइल, आईटी, नर्सिंग, ब्यूटी पार्लर, रिटेल सर्विस, होस्पिटेबिलिटी समेत आठ ट्रेड को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इन्हें एक अतिरिक्त विषय के रूप में रखा गया है। इच्छुक छात्र इनका चयन कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया अभियान के तहत राज्य में समग्र शिक्षा अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत स्कूलों में अब सामान्य विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई भी होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी स्कूलों में रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दिया गया है। इसके तहत अगले चार साल में 50 प्रतिशत स्कूलों को जोड़ा जाएगा।
बता दें कि 2300 स्कूलों में से 1150 में अगले पांच साल के भीतर वोकेशनल कोर्स शुरू करने का निर्णय किया गया है। यह शुरुआत की जा रही है। रोजगार का पाठ्यक्रम रामनगर बोर्ड और आईटीआई से मान्य होगा। यह प्रावधान किया जा चुका है। स्कूलों में रोजगार की पढाई कार्यक्रम के तहत राज्य के 200 स्कूल पहले चरण में चिह्नित हो चुके हैं। अब बाकी 950 स्कूलों को पांच साल में सिलसिलेवार इसके दायरे में लाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel