टिहरी गढ़वाल
हादसा: गहरी खाई में गिरा बाराती वाहन, एक की मौत 6 घायल
टिहरी: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी प्रदेश के टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलाना पट्टी के कुमाल्टा कोकलियाल गांव संपर्क मार्ग पर एक बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन में एक युवती एवं महिला समेत 7 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में वाहन चालक प्रेम सिंह सजवाण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुटी गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि बारात चंडीगढ़ से सकलाना पट्टी आ रही थी। वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों में साक्षी(6), सीमा(35), हरि सिंह(82), किशोर सिंह(48), जय सिंह और एक अज्ञात नाम सामने आए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
