टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में बड़ा हादसा, गहरी नींद में सो रहे थे लोग, तभी छत पर धड़ाम से गिरा मैक्स वाहन, फिर…
उत्तराखंड में टिहरी से बड़े हादसे की खबर आई है। यहां बालगंगा तहसील में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन स्लिप होकर घर की छत पर गिर गया। हादसे के वक्त घर के अंदर 6 लोग सो रहे थे। वहीं वाहन चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। ये तो गनिमत रही कि घर की छत नहीं टूटी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा देर रात्रि छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क से स्लिप होकर एक वाहन घर की छत पर जा गिरा। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था। जो घायल हो गया है। हादसे का कारण सड़क की टूटी दीवार बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुश्ता टूटते ही मैक्स सीधे छत पर जा गिरा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को बमुश्किल रोड पर निकाला। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
कप्तान गिल ने दोनों पारी ठोके शतक, पांचवें टीम इंडिया की जीत पक्की
भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बेंगलुरु में ‘एनसी क्लासिक’ जीता
उत्तराखंड का मौसम 5 जुलाई: मानसून ने थाम दी चारधाम यात्रा की रफ्तार, इन 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 2500 नई जॉब, कोई भी ग्रेजुएट पा सकता है ये नौकरी
मुख्यमंत्री धामी के सुशासन के चार वर्ष पूर्ण होने पर “विकास संकल्प पर्व” के तहत केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना
