टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां तेज है। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। तो वहीं किशोर उपाध्याय आज बीजेपी में शामिल हो गए है और पार्टी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। वहीं कांग्रेस टिहरी से दूसरा उम्मीदवार उतारकर जबको चौका सकती है।
बता दें कि कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से बाहर कर दिया है। 27 जनवरी को कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को निष्कासित करने का लेटर जारी किया। बीते कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है आज वे बीजेपी में शामिल हो गए है। बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही टिहरी विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
गौरतलब है कि किशोर उपाध्याय 2002 में टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसी चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के रतन सिंह को हराया था। इसके बाद 2007 में भी किशोर उपाध्याय टिहरी से ही चुनाव लड़े थे, इस बार उन्होंने बीजेपी के खेम सिंह चौहान को हराया था। हालांकि 2012 में किशोर उपाध्याय को टिहरी सीट से हार का सामना करना पड़ा था। किशोर निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश धनै से हार गए थे। 2014 में कांग्रेस हाईकमान ने किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel