टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में कार गिरने से शिक्षक की मौत, मचा कोहराम…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां देर रात आल्टो कार खाई में गिरने से शिक्षक की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बीती रात लंबगांव, सेरा वेल्डोगी, मोल्या, ओनाल गांव मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि शिक्षक विद्यालय से अपने घर ओनालगांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में शिक्षक को सीएचसी चौंड़ लंबगांव लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान कार चालक शिक्षक बलबीर सिंह (49) के रुप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शिक्षक के परिवार में कोहराम मच गया है। स्कूल में शोक की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
