टिहरी गढ़वाल
Breaking: टिहरी झील में समाई कार, रेस्क्यू टीम छान रही गंगा की ख़ाक, चार के डूबने की आशंका…
टिहरी: उत्तराखंड में जिला उत्तरकाशी के स्यांसू पुल के पास देर शाम एक कार के अनियंत्रित होकर टिहरी झील में समा जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कार में स्यांसू ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के डूबने की आशंका है। बहरहाल रेस्क्यू जारी है।
शुक्रवार की देर शाम स्यांसू के पास एक कार को टिहरी झील ने अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर sdrf सहित पुलिस घटना स्थल पर दौड़ पड़ी और शाम से ही झील में रेस्क्यू जारी कर दिया।लेकिन कोई सफलता हाथ नही लग पाई है। आज शनिवार को टीम का रेस्क्यू डूबे लोगो के लिए जारी रहेगा।
उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि चिन्यालीसौड़ के राजस्व क्षेत्र बल्डोगी के अंतर्गत स्यांसू पुल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में चश्मदीदों के अनुसार तीन व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं,जो कि स्यांसू गांव के प्रधान शीशपाल, सोनवीर उर्फ सोनू निवासी दरवालगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल और शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारका, जनपद टिहरी गढ़वाल नाम के हैं। मौके के लिए धरासू पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग कर टीम मौके पर हैं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य करने में दिक्कतें समाने आ रही हैं। शनिवार सुबह झील में गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू किया जाएगा। जो व्यक्ति कार में बताए जा रहे हैं उन व्यक्तियों के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं और वे अपने घर में भी मौजूद नहीं हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel