टिहरी गढ़वाल
Dream 11: टिहरी के युवक की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति…
कहते हैं, ‘भगवान जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है…’ ये लाइन टिहरी गढ़वाल जिले के छोटे से गांव के युवक महेंद्र के लिए सही साबित हो रही है। महेंद्र ड्रीम 11 में किस्मत आजमा रातों-रात करोड़पति बन गए है। उन्होने टीम बनाकर एक करोड़ रूपये जीत लिए हैं। उनकी इस सफलता से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र टिहरी में उप तहसील भलेई के गांव ग्राम धराण के रहने वाले है। उन्होंने 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल और लखनऊ के बीच हुए मैच में इन्होने ड्रीम 11 पर टीम बनाई थी, जिसमें ये पहले स्थान पर रहे और करोड़पति बनने में कामयाब हुए। महेंद्र ने मैच में कुल 800.5 पॉइंट्स अर्जित किये। जहां मैच खत्म होने के बाद उनकी किस्मत चमक गयी और वह रातोंरात करोड़ पति बन गये। महेंद्र ने ड्रीम 11 में 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं। जिससे उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।
गौरतलब है कि आईपीएल युवाओं को ड्रीम 11, माई इलेवन सर्किल जैसी फैंटेसी क्रिकेट लीग के माध्यम से करोड़ों रूपये कमाने का मौका दे रहा है। पिछले कुछ साल से फेंटेसी लीग के बाजार में आने से कई लोग लखपति, करोड़पति भी बने हैं। इतने रुपये जीतने के लिये आपकी किस्मत और आपका क्रिकेट दिमाग होना काफी जरूरी होता है। इस साल भी लगतार ड्रीम 11 से कई लोग लखपति और करोड़पति बन चुके है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel