टिहरी गढ़वाल
घनसाली: धोपड़धार पोल्ट्री फॉर्म में करीब 150 मुर्गियों की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बाद अब वर्ल्ड फ्लू का खतरा भी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं पक्षियों के मृत पाए जाने का सिलसिला थमता नहीं दिखाई दे रहा है। प्रदेश के हर जिले में पक्षियां दम तोड़ रहे है और यह फ्लू भी तेजी से पैर पसार रहा है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा यह फ्लू पक्षियों के ऊपर अटैक कर रहा है। अब यह फ्लू मुर्गियों के अंदर भी देखने को मिल रहा है और मुर्गियों की जान ले रहा है। इससे मुर्गी पालन से जुड़े लोगों के बीच में चिंता बढ़ गई है।
मिली जानकारी व मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टिहरी जनपद के घनसाली मगरों धोपड़धार भिलंग के निवासी शिवशरण ने कोरोना काल के चलते बेरोजगारी से निजात पाने के लिए गांव में ही पोल्ट्री फार्म खोला था। पोल्ट्री फार्म विगत कुछ महीने से अच्छा चल रहा था। मगर बीती रात सदिग्ध परिस्थितियों में 150 मुर्गियां मृत पाई गई और साथ ही सौ से अधिक मुर्गियां घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। वहीं अचानक से डेढ़ सौ मुर्गियों का मरना और सौ से ज्यादा घायल होना शिवशरण के लिए चिंता का विषय बन गया है। अचानक से यह सब होना बर्ड फ्लू जैसे घातक बीमारी के होने की संभावनाओं को जन्म देता है। शिवशरण ने मृत मुर्गियों की सूचना घनसाली तहसीलदार को दी। अधिकारियों द्वारा बीमारी की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
