टिहरी गढ़वाल
गर्व के पलः बूढ़ाकेदार का सपूत बना पहला सीडीएस अफसर, टिहरी का नाम किया रोशन…
टिहरी गढ़वाल के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के तोली गांव निवासी पंकज सिंह रावत ने 29 अक्टूबर को चेन्नई से पास आउट होकर सी.डी.एस. (लेफ्टिनेंट) परीक्षा उतीर्ण कर सेना में अधिकारी बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
थाती बूढ़ाकेदार के दूरस्थ गांव के निवासी पंकज सिंह रावत के अपने गांव ग्राम-तोली, थाती बूढ़ाकेदार पहुंचने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के साथ ही आस पास के ग्रामीणों के द्वारा आज ढोल नगाड़ों व फूल मालाएं पहना कर एवं मिठाई बांटकर भब्य स्वागत किया गया।
ग्राम प्रधान तोली रमेश जिरवाण ने बताया है कि पंकज रावत की बेसिक की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय तोली से एवं हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई 2014 में अजय भट्ट विद्या मंदिर चमियाला टिहरी गढ़वाल से एवं (स्नातक) एवं बीटेक सन 2019 तमिलनाडु वेल्लोर से की गई।
गरीब परिवार में जन्मे सैन्य अधिकारी बने पंकज सिह रावत के पिता हरि भजन सिंह रावत एपको इंटरप्राइजेज कंसलटेंसी जम्मू कश्मीर में प्राइवेट कम्पनी में जॉब करते हैं, जबकि माता पूर्णा देवी आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकत्री के रूप में गांव में ही काम करती थी ।मगर 1 माह पूर्व ही आंगनबाड़ी से रिजाइन देकर वर्तमान में पंकज रावत की दोनो छोटी बहन की कॉलेज पढ़ाई के लिए देहरादून शिफ्ट होना पड़ा।
जहां आज ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पढ़ाई के नाम पर गांव छोड़कर शहर की तरफ पलायन कर रहे हैं वही पंकज सिंह रावत ने अपनी बेसिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्र से कर जहां चाह वहां रहा की कहावत को भी चरितार्थ कर बूढ़ाकेदार क्षेत्र का पहला सी. डी. एस. अफसर बनकर गौरव हासिल कर दिया है। जिस पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर अलग ही देखी जा रही है।
खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक घनसाली भीम लाल आर्य, जिला पंचायत सदस्य थाती बूढ़ाकेदार सोना नौटियाल, ज्वालामुखी मंदिर समिति अध्यक्ष बचल सिंह रावत,जिला पंचायत सदस्य बासर धनपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सौला गिरीश नौटियाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तोली भगवान सिंह राणा, पूर्व प्रधान जखाणा गजेंद्र बंगुड़ा, कलम सिंह जिर्वाण, मातबर सिंह राणा, बचन सिंह लेखवार, सुरेंद्र सिंह,शंभू सिंह, अब्बल सिंह पवार, उत्तम सिंह पवार, प्रवीण पवार,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




