टिहरी गढ़वाल
मिसाल: टिहरी DM ने छुट्टी के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में किये 49 अल्ट्रासाउंड…
विधानसभा घनसाली क्षेत्र के ग्रामीणों को जहां स्वास्थ्य सुविधा ठीक ना होने के कारण अल्ट्रासाउंड के साथ ही छोटी मोटी बीमारी के इलाज करवाने के लिए श्रीनगर,नई टिहरी के साथ ही ऋषिकेश वा देहरादून जाना पड़ता है वही आजकल रविवारीय अवकाश होने के बावजूद भी पूर्व की भांति जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार टिहरी जनपद क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचे।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया तथा 49 अल्ट्रासाउंड कर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया गया। इन 49 अल्ट्रासाउंड में 34 अल्ट्रासाउंड गर्भवती महिलाओं के तथा 15 जनरल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा तथा मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।
इस दौरान सीएमओ डाॅ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel

